Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Panchamrit Recipe: पंचामृत के बिना अधूरी मानी जाती है कृष्ण जन्माष्टमी पूजा, जानें इसे बनाने की सही विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज का दिन हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज देशभर में लड्डू गोपाल अर्थात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों से लेकर घर-आंगनों तक इस पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरे देश में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में बड़े ही प्यारे और आकर्षक तरीकों से मंदिर सजाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की तैयारी करते हैं। घर-घर में तरह-तरह के सात्विक पकवान बनाए जाते हैं, जिन्हें भगवान को भोग अर्पित किया जाता है और बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इस भोग और प्रसाद का महत्व जन्माष्टमी की पूजा में सबसे अहम माना गया है।

इसी के चलते हम आपको यहां एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जन्माष्टमी के दिन के लिए सबसे अहम है। हम बात कर रहे हैं पंचामृत की, जिससे लड्डू गोपाल का अभिषेक करके भी तैयार किया जाता है। यदि आप पंचामृत को पहले से तैयार करके रखना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि को ट्राई करें।

पंचामृत बनाने के लिए सामग्री

पंचामृत बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत होगी, यहां उन चीजों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए एक कटोरी गाय का दूध, आधा कटोरी दही, शहद 1 टीस्पून, देसी घी 1 टीस्पून, अंत में एक टीस्पून चीनी भी।

पंचामृत बनाने की विधि

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में दूध और दही डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उसमें शहद, घी और शक्कर मिलाएं। इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि चीनी दूध-दही में घुल जाए। बस पंचामृत तैयार है

तुलसी का पत्ता है जरूरी

यदि आप पंचामृत बना रहे हैं तो अंत में उसमें तुलसी का पत्ता अवश्य डालें। इसके बिना पंचामृत अधूरा माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक में पंचामृत का उपयोग करने से पहले, उसमें तुलसी का पत्ता अवश्य डालें। आखिर में इसे प्रसाद स्वरूप सभी को बांटे।

इन बातों का रखें ध्यान

पंचामृत बनाते समय हाथ और बर्तन दोनों पूरी तरह से साफ होने चाहिए।

इसे हमेशा ताजा ही बनाएं, और पूजा के तुरंत बाद वितरित करें। ज्यादातर देर इसे रखने पर इसका स्वाद खराब हो सकता है। इसलिए यदि पहले बना लिया है तो इसे फ्रिज में उठाकर रख दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img