Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्रधानों को पंचायत खाते से जमा कराना होगा स्कूलों, अस्पतालों का बिजली

  • मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने शासनदेश के पालन के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में मौजूद प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों का बिजली बिल ग्राम पंचायत खाते से जमा कराना होगा। इस दौरान उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

कस्बे के खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में सीडीओ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि पंचायती राज का शासनादेश है कि सभाी ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली खर्च का बिल अपनी ग्राम पंचायत के खाते से जमा करेंगे।

उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा जनपद की सभाी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

जिस गांव में शौचालय के लिए भूमि नहीं है, उस गांव में शौचालय के लिए भूमि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्र के गांव गंगेरू में सबसे पहले सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने पर गंगेरू के प्रधानपति संजीव चौधरी की प्रशंसा की गई।

बैठक में सचिव सुशील मलिक, जेई संदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरशद व ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, अरविंद सैनी, वकील जंग, रणवीर सिंह, संदीप पंवार, प्रवीण नाला सहित आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img