Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र मंगलवार को करेंगे जिला पंचायत भवन का शिलान्यास

  • मंत्री सुरेश राणा को शोक संवेदनाएं करने जाएंगे थानाभवन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप्र सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को शामली जनपद आ रहे हैं। इस दौरान पंचायती राज मंत्री जहां गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे, वहीं वे जिला पंचायत के भवन का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रशासन को कैबिनेट पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्रोग्राम मिल गया है। चौधरी बुधवार की तड़क करीब 5 बजे लखनऊ से ट्रेन से चलकर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचें। यहां गेस्ट हाउस में करीब साढ़े तीन घंटे विश्राम के बाद मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगे।

मेरठ में शंकर आश्रम स्थित संघ कार्यालय पर कुछ समय रूकने के बाद शामली के लिए प्रस्थान करेंगे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी पूर्वाह्न 11:30 शामली ब्लॉक के गांव लिसाढ़ स्थित गठवाला खाप के बाबा हरिकिशन मलिक के आवास पर पहुंचेंगे।

यहां 15 मिनट रूकने के बाद दोपहर 12 बजे नए विकास भवन के समीप जिला पंचायत के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। फिर, दोपहर 12:40 बजे शामली में भाजपा जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

इसके बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कस्बा थानाभवन पहुंचें। यहां कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को उनके आवास पर पहुंचकर उनके पिता रणवीर सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कर वाया चरथावल होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img