Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: गर्भवती महिला के दलिए में जिन्दा कीड़े निकलने से हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

नानौता/सहारनपुर: ग्राम शेखूपुरा निवासी एक गर्भवती महिला को दिए गए दो दलिया पेकेट में जिन्दा कीडे निकलने से हड़कंप मच गया। गर्भवती महिला ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शिकायत लेकर व हाथों में कीडे मकोडे वाले पैकेट लेकर पहुंची। जिसके बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में फैल गया।

गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए बाल विकास एंव पुष्टाहार योजना के तहत बाल विकास एंव पुष्टाहार उत्तर प्रदेश विभाग द्वारा गर्भवती व धत्री महिलाओ के लिए शुद्ध दाल दलिया रिफ़ाइन्ड दिए जाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसमे जिला स्तर पर जिला अधिकारी भी समय- समय पर निरक्षण करते है,वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली सरकार को बदनाम करने के लिए शुद्ध दाल दलिया रिफ़ाइन्ड, वितरण नेशनल एग्रीकल्चर कोओपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड नफेड हाउस आश्रम चौंक नई दिल्ली के द्वारा ही पैकिंग फ़ूड पैकिंग के दौरान गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है,जिसका एक मामला नानौता थाना अंतर्गत ग्राम शेखुपुरा में मिला जहां कीडे मकोडे से भरा दलिया का पेकेट लेने वाली महिला ने यह तक बताया कि मुझे गर्भवती होने से नवजात शिशु को जन्म देने तक मात्र दो ही बार दाल दलिया रिफ़ाइन्ड मिला है।

क्या कहते हैं अधिकारी

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के ब्लाक कोर्डिनेटर प्रशांत गोयल ने बताया मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर सेंटर पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा का कहना है कि पैकेट उनके घर पर नहीं बनते है, जैसे ऊपर से आते है ऐसे ही दे दिए जाते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img