Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सड़कों पर दिखाई दी ट्रेक्टरों व कारों की परेड़

  • महापंचायत में पहुंचने के लिए युवाओं में जोश आया नजर
  • ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत आठ राज्यों के किसान

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित महापंचायत में पहुंचने के लिए युवा जोश बेहद नजर आया। मुजफ्फरनगर जनपद के अलावा पश्चिमी यूपी व आसपास के प्रदेशों से भी ट्रैक्टर-ट्रालियों, कारों व बसों में सवार होकर किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। जनपद के हर कोने से भी किसान ट्रैक्टरों का काफिले लेकर निकले थे। युवाओं में भी इस महापंचायत के लिए पूरा जोश था।

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस पंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा जमकर मेहनत की गई थी। शुक्रवर को हुई इस पंचायत में शामिल होने के लिए किसान अपने-अपने टैक्टरों व वाहनों से पंचायत में आये थे। सुबह 12 बजे तक कम ही किसान पंचायत में पहुंच पाये थे, परन्तु जैसे-जैसे समय की सुई आगे बढ़ी तो किसानों के ट्रेक्टरों, कारों, बसों का सिलसिला शुरू हो गया और ऐसा नजारा बन गया, जैसे ट्रैक्टरों की परेड हो रही हो।

शराबियों ने मारी महापंचायत में एन्ट्री

मुजफ्फरनगर: किसान महापंचायत में काफी संख्या में युवा ऐसे भी रहे, जिनके द्वारा नशा किया गया था। इनमें से कुछ युवा शराब के नशे में धुत्त नजर आये। ये युवा उग्र नारेबाजी भी कर रहे थे। इस भीड़ में कुछ शराबी युवकों के द्वारा नशे ही हालत में मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की जाती रही। दिल्ली से आये कुछ मीडिया कर्मियों के तो माइक भी तोड़ दिये गये। कुछ मीडिया कर्मियों ने इन युवाओं से दूरी बनाकर रखी। ये लोग मीडिया पर भी अनर्गल आरोप लगाते हुए उनके लिए गाली गलौच कर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img