नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में सगाई की हैं। दोनों स्टार कपल ने सगाई के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ बधाई भी दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरों की बात करें तो एक्ट्रेस और राघव चड्डा एक दूजे संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सिर्फ दोनों के हाथ दिख रहे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपनी बांहों में भरने के बाद राघव चड्ढा ने एक से बढ़कर एक पोज मारे हैं। परिणीति चोपड़ा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जिस पल का मुझे इंतजार था… और मैंने हां कह दी।’



