Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल, ऐसा नहीं कर पाई है कोई महिला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका स्वागत और अभिनंदन है। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पेरिस ओलंपिक में भारत का यह पहला मेडल है। मनु करियर के दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

22 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन के 6 सीरीज में 97, 97, 98, 96, 96 और 96 अंक हासिल किए। भारत 2004 के बाद पहली बार शूटिंग के किसी महिला व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

मनु भाकर का मेडल पक्का
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिला दिया है।

मनु भाकर तीसरे नंबर पर
मनु भाकर 160.9 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चीन की टोक्यो कांस्य पदक विजेता रानक्सिन जियांग छठे स्थान पर हैं।

मनु भाकर तीसरे नंबर पर खिसकीं
मनु भाकर 140.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। फाइनल में तुर्की के सेवल तरहान सातवें स्थान पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img