Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। पकड़ा के बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक व अवैध हथियार भी बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रविवार दोपहर 12.10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी  कि छतैला नहर के पास दो संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देेने की फिराक में हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली।

पुलिस द्वारा अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा, एक खोका कारतूस व जिन्दा कारतूस बरामद किया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी छतैला तथा अपने फरार साथी का नाम साजिद पुत्र माजिद निवासी छतैला बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही से तीन बाइक बरामद की है। जिनमें से एक बाइक को काटा गया है जिसका चैसिक मिला है।

तितावी की जसोई चैकी इंचार्ज रोहिताश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक एक शातिर बदमाश है जिसके विरुद्ध कई मुकदमे तितावी थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया तथा उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी।

तितावी। पुलिस ने एक युवक को 20 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को रविवार दोपहर 13.40 बजे सूचना मिली थी कि मुकंदपुर नहर पुलिया के पास एक युवक अवैध शराब लेकर जा रहा है।

पुलिस ने मौेक पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 20 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ढिंढावली बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img