बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ई-रिक्शा, यातायात विभाग भी मौन
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: बगैर डीजल व पेट्रोल के बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा के चालक अब मनमानी पर उतर आए है। वह यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं। वहीं शहर में ई-रिक्शा की संख्या में भारी इजाफा हुआ हैं। ई-रिक्शा का परिचालन शहरवासियों के लिए प्रारंभिक समय में तो काफी राहत वाला साबित हुआ। लोगों द्वारा इसकी सवारी शुरू करने के साथ अब इसके चालक मनमाने ढंग से किराए की वसूली करने लगे है। ई-रिक्शा के किराए का निर्धारण नहीं होने से इसके चालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। मनमाने किराए को लेकर यात्रियों से चालक की आए दिन तू-तू, मैं-मैं देखने को मिलती हैं। मनमाना भाड़ा लेने वाले चालकों पर समुचित कार्रवाई नहीं होने से इनकी मनमानी बढ़ती ही जा रही हैं।