Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

पासपोर्ट आफिस ने दारोगा पर फोड़ा ठीकरा, भूरा भी तलब

  • याकूब पुत्र भूरा के पासपोर्ट के लिए पुलिस रिपोर्ट को ठहराया जिम्मेदार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बसपा नेता व पूर्व मंत्री हाजी याकूब के पुत्र फिरोज उर्फ भूरा के फर्जी पासपोर्ट की जांच मामले में गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के स्टॉफ ने पूरे मामले का ठिकरा मेडिकल थाना के रिपोर्ट देने वाले दारोगा पर फोड़ दिया है। इस मामले में की गयी पूछताछ में वहां के कर्मचारी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट को आधार मानकर ही पासपोर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इसके बाद अब इस मामले में पहले से निलंबित चल रहे दारोगा व दोनों सिपाहियों के लिए परेशानी बढ़ेगी। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने बयान के लिए फिरोज भूरा को भी समन किया किया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

वहीं, दूसरी ओर एसएसपी विपिन ताडा इस पूर ही प्रकरण को लेकर बेहद गंभीर है। फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्होंने इस नेटवर्क व प्रकरण से जुड़े हर शख्स को चिंहित करने का आदेश दिया है। एसएसपी का रुख भांपकर अब पुलिस पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज को थाने बुलाकर बयान दर्ज करने की तैयारी में है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फिरोज को थाने बुलाकर पासपोर्ट प्रकरण में सिलसिलेवार बयान दर्ज किए जाएंगे, ताकि इस प्रकरण से जुड़ी हर कड़ी का पता चल सके। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है।

एसडीओ को कारण बताओ, जेई सस्पेंड, संविदा कर्मी बर्खास्त

मेरठ: बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा तक पहुंचने लगे हैं। ऐसे ही लिसाड़ीगेट काजीपुरा क्षेत्र के एक मामले में जिसका वीडियो वायरल हुआ है और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है। उस मामले में उपभोक्ता से रिश्वत मांगने के आरोपी संविदा कर्मी नूर मोहम्मद के खिलाफ थाने पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। उसके दो साथी शहजाद व शौकीन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन्होंने पहले तो उपभोक्ता का मीटर खुद ही जानबूझ कर शंट किया।

फिर मामले को रफादफा करने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत भी ले ली। आरटीआई एक्टिविस्ट पंड़ित नरेश शर्मा ने मामले की शिकायत सूबे के ऊर्जा मंत्री से की। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुएस तत्काल सविदा कर्मी को बर्खास्त दिया। एसडीओ को कारण बताओ नोटिस दिया है, जेई संदीप यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह को चेतावनी दी गयी है। आरोप है कि 30 हजार की रिश्वत भाजपा नेता से वसूली गयी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img