Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पवन कुमार बंसल को कांग्रेस पार्टी ने दी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंसल को अंतरिम उपाय के तौर पर कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे पहले से ही पार्टी प्रशासन के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं।

कौन हैं पवन कुमार बंसल

शांत, सौम्य रहने वाले पवन कुमार बंसल तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले काफी समय से बंसल राजनीति के नेपथ्य में थे, लेकिन इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उनका कद फिर फ्रंट लाइन में आ गया है। 72 साल के पवन कुमार बंसल 10वीं, 13वीं, 14 वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं।

वह यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभागों में रहे हैं। वह केन्द्रीय रेल मंत्री भी बने थे, लेकिन उनके भतीजे विवेक सिंगला के ऊपर रिश्वत खोरी का आरोप लगने के बाद 3 मई 2013 को पद से इसस्तीफा देना पड़ा था।

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखने के लिए नियुक्त किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img