- सर्विलांस सेल ने 10 लाख की कीमत के 52 मोबाइल तलाशे
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सर्विलांस से जनपद में चोरी और गुम हुए 52 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 52 लाख रुपये है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने उनके स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द किए।
पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव को अपने कार्यालय में जन-शिकायत सुनवाई के दौरान मोबाइल खोने और चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेकर विगत एक वर्ष में जनपद शामली में आमजनों के मोबाइल खोने और चोरी के संबंध में सूचनाएं दर्ज कर सर्विलांस सेल को दायित्व सौंपा गया।
सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा लगातार अथक प्रयास कर ऐसे 52 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद किए गए मोबाइल फोन का बाजारी मूल्य करीब 10 लाख रुपए का है।
रविवार को पुलिस लाइन शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे सभी मोबाइल फोन के स्वामियों को सविलांस टीम द्वारा बुलाया गया जहां पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने उनके फोन सुपुर्द किए गए। एसपी ने सर्विलांस टीम को उत्सहावर्धन के लिए नगद पुरस्कार 10 हजार रुपये की घोषणा की।

