Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जनसमस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निदान: केशव प्रसाद मौर्य

  • कैम्प कार्यालय में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निदान त्वरित गति से किया जाए। यह बाते मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर कैम्प कार्यालय में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए अधिकाररियो से कहीं। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, पीएमवाई की किस्त दिलाने आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।

जनता दर्शन मे 3 दर्जन से ज़िलों से कई सौ लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बाबत कई जिलाधिकारियों व उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की। उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आते लोगों को यह भी बताया कि वेबसाइट लांच की गयी है । मोबाइल ऐप का भी संचालन किया जा रहा है। इस वेबसाइट और ऐप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव इस ऐप और वेबसाइट पर दे सकता है और सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्यवाही का विवरण भी वह घर बैठे देख सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img