- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेजा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ग्राम सरवन पुर के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, परंतु मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को ग्राम सरवन पुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान कृष्ण देव ने कोतवाली थाना नजीबाबाद में रिपोर्ट दर्ज करा कर कहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिस से उसके सिर पर गंभीर चोट के मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की उम्र 46 वर्ष बतायी गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

