Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

कंपोजिट स्कूल डूंगर में व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस का किया गया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के निर्देश अनुसार कंपोजिट स्कूल डूंगर में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें संगीत द्वारा स्वच्छता को अवगत कराया गया।

42 2

स्कूल के प्रबंधक चौधरी जमील अहमद असारा द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व प्राचीन काल से व्यक्तिगत समस्या को निरोगी शरीर के लिए आवश्यक माना गया, भारत में भी ऐसी मान्यता है कि जहां स्वच्छता है, वही मन की पवित्रता है।

स्वच्छता सबसे पहले अपने आप से आरंभ होती है और अपने आप को स्वच्छ रखने वाला व्यक्ति स्वस्थ भी होता है। व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष बल देने से व्यक्तिगत स्वास्थ्य व सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार यदि सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है तो पूर्ण राष्ट्र के नागरिकों का स्वास्थ्य भी अच्छा हो जाता है।
इसमें पूरा राष्ट्र उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है इसलिए हमारे लिए सुखमय जीवन व्यतीत करने, सर्वांगीण विकास, स्वस्थ समाज व स्वास्थ्य राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img