Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ओमिक्रॉन वैरिएंट: फाइजर कंपनी का दावा, मार्च तक आएगी वैक्सीन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट ने जहां एक तरफ दुनिया को चिंता में डाल दिया है, तो दूसरी तरफ थोड़ी राहत वाली खबर भी सामने आई है। कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर का दावा है कि मार्च तक वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए टीका तैयार कर लेगी।

फार्मा कंपनी फाइजर के सीईओ अलबर्ट बौर्ला ने बताया कि कंपनी पहले से ही कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण कर रही है, लेकिन अब ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कंपनी नए वैरिएंट के लिए भी वैक्सीन तैयार कर रही है। उम्मीद है कि मार्च तक इसके लिए टीका उपलब्ध होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का पता नहीं है कि वैक्सीन की जरूरत होगी भी या नहीं।

डबल डोज और बूस्टर के बेहतर परिणाम

दवा निर्माता कंपनी के सीईओ बौर्ला ने कहा कि मौजूदा समय में लोगों को वैक्सीन की दो खुराक के अलावा एक बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भी सुरक्षा प्रदान कर रहा है। हालांकि, ओमिक्रॉन पर केंद्रित टीका संक्रमण पर सीधे असर करेगा और नए स्ट्रेन के खिलाफ और बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।

वायरस से आगे निकलने की कोशिश

दवा निर्माता मॉर्डेना के सीईओ स्टीफन ने बताया कि हमें कोरोना वायरस से आगे निकलने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी एक बूस्टर डोज तैयार कर रही है, जो 2022 के अंत तक तैयार हो जाएगा। यह ओमिक्रॉन के साथ कोरोना के आने वाले सभी वैरिएंट के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img