Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पीजी-एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी, कल से लें एडमिशन

  • दो नवंबर तक होंगे एडमिशन, इसके बाद आएगी ओपन मेरिट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए-एमएससी-एमकॉम और एलएलबी की दूसरी मेरिट रविवार को जारी कर दी गई है। सोमवार से सभी कॉलेज एडमिशन करेंगे। इस मेरिट से एडमिशन की अंतिम तिथि दो नंवबर है। कैंपस और कॉलेजों में एमए-एमएससी-एमकॉम समेत दूसरे कोर्सों में 22 हजार से अधिक सीटें हैं। पहली मेरिट से 4994 छात्र-छात्राएं एडमिशन ले चुके हैं।

सोमवार से दूसरी मेरिट के एडमिशन शुरू होंगे। छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म एवं आॅफरलेटर डाउनलोड करके लेकर जाएं। पंजीकरण फॉर्म एवं आॅफरलेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति एवं मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। एडेड कॉलेजों में एलएलबी की कटआॅफ की बात करें तो 14 हजार से अधिक सीटें हैं।

मेरठ कॉलेज में सामान्य वर्ग की दूसरी कटआॅफ 68.90 पर आई है। एनएएस कॉलेज में एलएलबी की सामान्य वर्ग की कटआॅफ 65.75 है। पीजी कोर्सों एमए-एमएससी में सीसीएसयू कैंपस में साइंस के विषयों को छोड़कर बाकी की कटआॅफ 55 फीसदी से कम ही रही है। कॉलेजों में एमए के विषयों में भी कटआॅफ काफी नीचे आई है।

एलएलबी में दूसरी मेरिट

कॉलेज                      सामान्य                    ओबीसी                  एससी

मेरठ कॉलेज               68.90                     61.18                   59.06

एनएएस कॉलेज            65.75                     55.30                   56.40

सीसीएसयू कैंपस           64.45                     54.64                   51.40

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img