Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

होर्डिंग में लगा मुख्यमंत्री का फोटो जलाया, भाजपाइयों में रोष

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: शरारती तत्व द्वारा डाक बंगले के सामने लगे होर्डिंग पर लगे मुख्यमंत्री के फोटो को जला दिया गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे भाजपा युवा जिलाध्यक्ष ने घटना पर रोष जाहिर करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये।

बुधवार की रात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी को जानकारी मिली कि डाक बंगले के सामने लगे होर्डिंग में मुख्यमंत्री का फोटो शरारती तत्वों द्वारा जला दिया गया। कुछ ही देर में काफी संख्या में भाजपाई मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज जयदेव सिंह भी पुलिस बल के साथ वहाँ पहुंच गए।

जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस के निकम्मेपन पर सवाल खड़े करते हुए इस कृत्य में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिलाध्यक्ष के साथ जितेंद्र बैंस, वरुण कटारिया, रामवीर चौधरी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img