Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पिकअप चालक की हत्या मामला: खुलासे की मांग को लेकर थाने पर हंगामा

  • हत्याकांड के चार दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: चार दिन पहले पसोंडा के पिकअप चालक की डालमपुर गांव के जंगल में की गई गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ चल रही है। इसे लेकर गुरुवार को मृतक के परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर थाने पर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हत्याकांड के नजदीक पहुंच चुकी और शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उधर, इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है जिनकी पुलिस ने परिवार वालों के सामने परेड भी कराई ।

गौरतलब है कि तीन जनवरी को डालमपुर गांव के स्कूल में थाना टीला मोड़ पर पसौंडा जिला गाजियाबाद निवासी पिकअप चालक शमीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव स्कूल में पड़ा हुआ मिला था और पास ही गाड़ी खड़ी हुई मिली थी। इस मामले में सामने बात सामने आई थी कि चालक को अगवा करके उसकी हत्या डॉलमपुर गांव के जंगल में की गई थी।

51 3
दिवंगत चालक की फाइल फोटो।

हालांकि इससे पहले उसकी लोकेशन जानी थाने के घर ढढरा गांव में एक खंडहर में मिली थी। जहां से उसने लोकेशन अपने परिवार वालों को भी भेजी थी। इस मामले में पुलिस तभी से खाली हाथ चली आ रही है।जबकि परिवार वाले लगातार पुलिस के संपर्क में है और हत्याकांड के खुलासे की मांग करते आ रहे हैं।इस मामले में पुलिस हर चार दिन बाद भी खाली हाथ नजर आ रही है।

इस मामले को लेकर गुरुवार को मृतक के परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा और वे दर्जनों की संख्या में थाने पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर हत्याकांड में हीला हवाली का आरोप लगाते हुए थाने पर काफी देर तक हंगामा-प्रदर्शन करके हत्या के शीघ्र खुलासे की मांग रखी। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है और हत्या करने वाले सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिवार वालों को शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस की टीमें लगातार मामले की तह में लगी हुई है और शीघ्र हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। उधर, सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हत्या के मामले में हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ कराई जा रही है। जिनकी मृतक के परिवार वालों के सामने भी परेड भी कराई। इस मामले में अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि हत्याकांड की पुलिस की टीमें लगातार लगी हुई है और हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img