Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मतदाता जागरुकता को शामली सड़कों पर उमड़ा गुलाबी सैलाब

  • रैली में महिलाओं ने पिंक तख्तियां से मतदाता जागरुकता का संदेश

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  सोमवार को जागरूकता अभियान के दृष्टिगत प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों की महिलाओं को संयुक्त रुप से जोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से नगर के वीवी इंटर कॉलेज तक भव्य पिंक रैली निकाली गई। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न स्कूली छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से निर्भीक होकर बिना प्रलोभन में आए मतदान करने का संदेश दिया।

44 3

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार मतदाता अधिक से अधिक जागरूक हो इसलिए संयुक्त विभागों जोड़ते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि देश की आधी आबादी 50 प्रतिशत महिलाओं को माना जाता है।

महिलाएं मतदान के समय किसी कारणवश घरेलू काम में व्यस्त होने के कारण अपना मतदान नहीं कर पाती है, जो उनका मौलिक अधिकार है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपील की गई कि ऐसी महिला जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वह अपना नाम वोटर लिस्ट में अंकित करा लें। जिस दिन मतदान हो महिलाएं अपने परिवार के साथ अपने मत का जरूर प्रयोग करें।

कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता के दिए गए संदेश की प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला पिंक रैली का उद्देश्य अन्य महिलाओं को प्रेरित करना है। एनएसएस की छात्राओं ने जिलाधिकारी को मतदाता जागरूकता का स्केच भेट किया। परिषदीय स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा स्वीप की आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। पिंक रैली में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 200 से अधिक शिक्षकों द्वारा स्कूटी रैली में प्रतिभाग किया गया।

रैली में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर मणि अरोड़ा, डिप्टी कलेक्टर निकिता शर्मा, तहसीलदार कैराना, प्रिया जायसवाल, बीएसए गीता वर्मा, स्वीप नोडल जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, स्वीप को-आॅर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, डा. अमित मलिक, डा. नीलम शुक्ला, बीना अग्रवाल, रश्मि चौधरी, सुवासिनी, रेशमा अंसारी, शैली समेत अनेक समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img