Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दून में युवक की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी, पिस्टल भी बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: राजधानी देहरादून के तिब्बत मार्किट में बुधवार सुबह एक शव के मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही आला-अधिकारी मौके पर जांच करने को पहुंचे हैं। फोरेंसिंक की टीम को भी घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिब्बत मार्केट में एक आदमी की गोली मारकर हत्या की सूचना से पुलिस हरकत में आई। पुलिस को मौके पर एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजय बिष्ट के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि मृतक अविवाहित था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक दुकान में काम करता था। पुलिस सुसाइड का मामला बता रही है लेकिन हर एंगल से भी जांच की जा रही है। थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत तिब्बत मार्केट के दुकानदारों सहित आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद, देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी पर मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस टीम गठित कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द घटना का खुलासा करे। वहीं मौके से देसी तमंचा बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। डालनवाला इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक द्वारा खुद को गोली मारना प्रतीत हो रहा है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img