Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

विश्व हिंदू महासंघ के स्थापना दिवस पर 42 वृक्षों का रोपण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नगर के कैराना रोड स्थित ब्रेक पॉइंट रेस्टॉरेंट पर विश्व हिंदू महासंघ का 42 वा स्थापना दिवस मनाया गया। महासंघ के मंडल प्रभारी पंकज वालिया ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। साथ ही, एक मात्र ऐसा संगठन भी है जिसको संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर मनोनीत सह मण्डल प्रभारी सत्य प्रकाश बागला व मण्डल प्रभारी नरेन्द्र उपाध्याय का स्वागत किया गया। विश्व हिन्दू महासंघ के 42 वे स्थापन दिवस पर पर्यावरण बचाओ के साथ साथ शुद्ध वातावरण के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी कैराना रेंज प्रदीप कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में 42 वृक्षों का यमुना नहर पुल पर रोपण किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ रामकुमार सैनी, डॉक्टर सुनील सैनी, नरेंद्र कुमार उपध्याय, सनी जिंदल, प्रवीण पांचाल , विनोद, अभिषेक उपाध्याय, अजय कुमार, सीमा गर्ग, महिमा वालिया, सीमा शर्मा, रेखा सिंह, सरोज गोयल पूजा बंसल सीमा जैन, मानसी गोयल, सुमन गोयल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img