Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

शवों से ज्यादा प्लेटफार्म, फिर भी वेटिंग

  • सूरजकुंड श्मशान घाट पर 50 से अधिक हैं प्लेटफार्म
  • 30 के करीब आ रहे शव परिजनों को फिर भी करना पड़ रहा इंतजार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर आने वाले शवों की संख्या अब कम होने लगी है। रोजाना के मुकाबले आने वाले शवों में अब गिरावट आई है। पहले यह आंकड़ा रोजाना अर्धशतक छू रहा था, लेकिन अब शवों की संख्या कम होने के बावजूद आने वाले परिजनों को वेटिंग में खड़े होने की शिकायत दूर नहीं हो रही है। अंतिम संस्कार कराने के लिए अभी भी इंतजार करन पड़ रहा है। जबकि प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

पिछले करीब सप्ताह भर पहले तक सूरजकुंड श्मशान घाट पर 50 के आसपास शवों का अंतिम संस्कार रोजाना किया जा रहा था। ऐसे में यहां पर हालांत भी काबू के बाहर हो रहे थे। शवों का अंतिम संस्कार जमीन पर रखकर करना पड़ रहा था। जिसके चलते परिजनों को भी परेशानियां हो रही थीं। लेकिन इसके बाद नगर निगम द्वारा श्मशान घाट के बाहर ही अस्थाई रुप से 36 प्लेटफार्म बनाए गए।

जबकि 42 प्लेटफार्म श्मशान पर पहले ही उपलब्ध हैं। ऐसे में बाहर बनाए गए अस्थाई प्लेटफार्म कोविड संक्रमित शवों के लिए बनाए गए थे, लेकिन इन दिनों शवों की संख्या कम होने लगी है। बावजूद इसके वेटिंग में खड़े होने की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सूरजकुंड श्मशान घाट पर इन दिनों 30 के करीब ही शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में यहां आने वाले शवों की संख्या 30 और 25 के बीच ही देखने को मिली है। शवों की संख्या लगातार अब कम होने लगी है।

अस्थाई प्लेटफार्म पर नहीं हो रहे अंतिम संस्कार

श्मशान पर नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थाई प्लेटफार्म पर इन दिनों अंतिम संस्कार नहीं कराए जा रहे हैं। सिर्फ मुख्य श्मशान पर ही शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दिन पहले क्षेत्रवासियों ने लगातार बढ़ रहे शवों की संख्या और हो रहे अधिक अंतिम संस्कार पर परेशानी जताई थी।

लोगों का कहना है कि अधिक संख्या में हो रहे अंतिम संस्कार से उन्हें परेशानी हो रही और बाउंड्री ऊंची न होने पर भी आपत्ति जताई गई थी। ऐसे में निगम द्वारा बाउंड्री ऊंची कराने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है लेकिन अस्थाई प्लेटफार्म पर अंतिम संस्कार न होने के कारण समस्या हो रही है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img