जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देशों के तहत आज रविवार को बाजोरिया क्रिकेट ग्राउंड पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा कराए गए सत्र 2023-24 के लिए सीनियर वर्ग (रणजी) और अंडर-23 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में करीब 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अगले स्तर के ट्रायल के लिए कानपुर भेजे जाएंगे। रविवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यूपीसीए के दिशा निर्देशों के तहत बाजोरिया क्रिकेट ग्राउंड पर डिस्ट्रिक्ट लेवल अंडर-23 और सीनियर रणजी वर्ग क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया।


