Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियोें ने दिखाया हुनर

  • कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न भार वर्गों के लिये हुई 15 से 21 वर्ष के बालकों की प्रतियोगिता आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का पर्व देश का गर्व स्वीप मेरठ के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय जूनियर (बालक) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 10 विभिन्न भार वर्गों में 15 से 21 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुये जूडो की परंपरागत रक्षात्मक तकनीक से खेल प्रेमियों का परिचय कराया।

कुश्ती हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में 30, 35, 40, 45, 50, 55, 60, 66, 73, 81 किलोग्राम वर्ग में जूडो खिलाड़ियों ने बाउट की। इस दौरान खिलाड़ियों ने जैपनिज मार्शल आर्ट की सबसे खास सेल्फ डिफेंस तकनीक का प्रयोग करते प्रतिद्वंदी पर जीत हासिल करने के प्रयास किये। प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल का क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बुके भेंट करके और कैप पहनाकर स्वागत किया तो वहीं शिवानी शर्मा ने बैज लगाया।

मुख्य अतिथि ने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों के खेल प्रति उत्साह की प्रशंसा करते हुये कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के मौके पर हो रहे इस खेल आयोजन से एक नई पहचान मेरठ को मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने हर मतदाता से अपना कीमती वोट देने की अपील की। प्रतियोगिता में जनपद के 59 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सतेन्द्र चौधरी, पुनीत आर्य, कीर्ति शर्मा, शिखा, शिवानी शर्मा, साक्षी, सृष्टि, गौरव त्यागी, भूपेन्द्र यादव, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

16 30

सेंट्रल ट्रेनिंग कैंप के लिये 26 खिलाड़यों का हुआ चयन

खेल निदेशालय द्वारा अंडर 12 और अंडर 15 आयुवर्ग के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिये 2 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में मेरठ के 26 खिलाड़ी अपने खेल का प्रशिक्षण लेंगे। जिले के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिये मिले इस मौके से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और कोच ने बेहतर परिणाम देने के लिये मुफीद बताया है।

खेल निदेशालय द्वारा जारी सूची में जिमनास्टिक के बालिका की अंडर 12 आयु वर्ग से एक खिलाड़ी, अंडर 15 बालक वर्ग के कुश्ती के 4 खिलाड़ी, अंडर 15 बालक वर्ग के वालीबॉल के 5 खिलाड़ी, फुटबाल के अंडर 15 के दो खिलाड़ी जिनमें एक आरक्षित है, क्रिकेट के बालक वर्ग में अंडर 15 का एक खिलाड़ी, कबड्डी के बालक वर्ग में अंडर 15 के दो खिलाड़ी, जिनमें एक आरक्षित है,

जबकि बालिका के 12 वर्ष से कम की कबड्डी की दो खिलाड़ी, अंडर 15 बालक वर्ग के बाक्सिंग के 9 खिलाड़ियों जिनमें एक आरक्षित खिलाड़ी है, को प्रशिक्षण शिविर में चयन किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, गोंडा, झांसी, वाराणसी, आजमगढ़, देवीपाटान, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या बरेली, चित्रकूट बांदा आदि जिलों सहित मेरठ के खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img