Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

एनसीआर में टावर खंगालने वाले तीन दबोचे

  • लोहिया नगर पुलिस ने बदमाशों से बरामद किया चोरी का सामान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ समेत दिल्ली एनसीआर में तमाम मोबाइल टावरों पर चोरी की वारदात अंजाम दे चुके बदमाशों का गिरोह लोहिया नगर पुलिस ने दबोचा है। इनके कब्जे से टावरों से चोरी की गयी बैट्रियों का जखीरा भी बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान 19 मोबाइल टावर की बैटरियां सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

दरअसल, लोहिया नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एम-ब्लॉक में नाले के पास खाली पड़े मकान में कुछ चोर इकट्ठा हैं। उन लोगों के पास अवैध हथियार व चोरी का सामान भी हो सकते हैं, जो किसी बड़ी घटना को अन्जाम देने की फिराक में हंै और घटना करने की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ रियाजुद्दीन पुत्र हारुन निवासी 60 फुटा सरफूनिशा मस्जिद के पास समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट, शोएब उर्फ अंडा पुत्र नाजिम निवासी गली नंबर-चार श्यामनगर बिस्मिल्लाह मस्जिद के पास व फुरकान पुत्र अजीजुद्दीन निवासी गली नंबर-दो मोमीन नगर हुमायूंनगर को 19 टावर बैटरी व अवैध धारदार हथियारों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से बरामद बैट्रियां पूर्व में अंजाम देकर चोरी की गयी हैं। तीनों की गिरफ्तारी के साथ ही मोबाइल टावरों में चोरी की तमाम घटनाओं का खुलासा भी कर दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग एक साथ मिलकर मोबाइल टावरों से उनकी बैटरियां व अन्य सामान चोरी करके किसी अंजान जगह पर इकट्ठा कर लेते हैं और मौका मिलने पर गाड़ी में भरकर ले जाते हैं और मौका मिलते ही चोरी किये गये सामान को बेच देते हैं। इनके द्वारा एनसीआर क्षेत्र में तमाम मोबाइल टावरों की घटनाएं करना तथा इनके साथियों की जानकारी की बात प्रकाश में आ रही है। जिसके परिपेक्ष्य में टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख उड़ाए

मेरठ: एटीएम से रकम निकालने पहुंची पहुंची महिला का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाश ने उनके खाते से एक लाख से ज्यादा उड़ा दिए। पीड़ित गजेंद्र कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी इंद्रा नगर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया है कि उनकी पत्नी सविता एटीएम से रकम निकलाने गयी थी। उन्होंने ओटीपी पूछा, वहां एक अन्य युवक भी मौजूद था। उसने ओटीपी का जो नंबर बताया था, वह सुन लिया और दूसरा कार्ड तत्काल लगाकर खाते से एक लाख से ज्यादा की रकम साफ कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

भाजपा पार्षद पर चौकी इंचार्ज ने कराया मुकदमा दर्ज

गत दिनों सिविल लाइन क्षेत्र नई मोहनपुरी में पार्षद और पांच छह अन्य अज्ञात युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। मारपीट का वीडियो वायरल होने का मामला जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश किये गये। जिसके बाद चौकी इंचार्ज के द्वारा भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र नई मोहनपुरी में 25 मार्च को भाजपा पार्षद का मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पार्षद उत्तम सैनी ने अपने पांच छह साथियों के साथ वार्ड के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। वीडियो में पांच छह युवक एक व्यक्ति और महिला के साथ मारपीट कर हैं। जिसमें पार्षद ने भी मारपीट का प्रयास किया। उक्त वीडियो वायरल होने के पश्चात चौकी इंचार्ज मोहनपुरी वीरेन्द्र सिंह ने पार्षद सहित कई के खिलाफ धारा 147, 323 अपराधिक क ानून अधिनियम 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

ये था विवाद

भाजपा पार्षद के अनुसार एक गाय ने नई मोहनपुरी में मंदिर जाती एक महिला को टक्कर मार दी थी। जिस पर महिला पार्षद उत्तम सैनी से शिकायत की थी। सड़कों पर आवारा रुप में घूम रही गाय को पकड़ने के लिए नगर निगम कैटल कैचर टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया था।

जिसमें नगर निगम टीम के साथ डेयरी संचालक और कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। जिसकी तहरीर थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई थी। उसके बाद डेयरी वालों ने पार्षद और उसके साथियों के साथ अभद्रता कर गालियां दी थी। जिस पर दोनों तरफ से मारपीट हो गई थी।

आरोपियों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, घायल ने तोड़ा दम

मां के अंतिम संस्कार से लौट कर घर पहुंचे शख्स को बुरी तरह पीटने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालत ज्यादा बिगड़ने पर शुक्रवार को घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मामला लालकुर्ती थाना के हीरालाल बिल्डिंग के पीछे बेगम बाग का है। जहां सोनकर समाज के कुछ लोगो ने दुल्हैंडी के दिन डीजे का विरोध करने पर पप्पू पासी की निर्मम पिटाई कर डाली। पीड़ित पप्पू पासी पुत्र स्व. शंकर दुल्हैंडी के दिन अपनी मां का अंतिम संस्कार करके वापस आया था।

इस दौरान कुछ दबंगों द्वारा उनके घर के आगे तेज आवाज में डीजे बजाया दिया। पप्पू ने मां की मौत का वास्ता दिया, लेकिन बजाए उसकी बात सुनकर डीजे बंद करने के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। नशे में धुत कुछ युवकों ने उसको बुरी तरह से पीटा। परिवार के लोग बचाने के लिए आए तो उनको भी बुरी तरह पीटा गया। परिजनों ने बताया कि इसकी सूचना लालकुर्ती पुलिस को दी गयी, लेकिन पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, दूसरी ओर मारपीट करने वाले पूरी दबंगई पर उतरे हुए थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंग छवि के एक युवक ने पप्पू पासी के सिर में लाठी से प्रहार किया था। पीड़ितों के अनुसार पांच दिन तक चौकी प्रभारी इस संगीन मामले पर कुंडली मारे बैठे रहे। आरोप है कि बजाए कार्रवाई के इस मामले में पीड़ित परिवार पर पुलिस लगातार समझौते का दबाब डालती रही।

किसी भी आरोपी पर कार्रवाई तो दूर की बात थाने में लेकर जाकर पूछताछ तक की जरूरत नहीं समझी गयी। आरोप है कि सेटिंग-गेटिंग के चलते ही पुलिस आरोपियों से समझौता करने का दबाव डाला जा रहा था। मारपीट में घायल ने धनवंतरी साकेत में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img