Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सेंट आरसी साइंटिफिक स्कूल में खेल का दूसरा दिन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल के प्राथमिक वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतियोगी खेल में दमखम दिखाया तथा स्थान प्राप्त करने का भरसक प्रयास किया।

ग्रुप-ए म्यूजिकल चेयर में कशिश प्रथम, रिया द्वितीय, फिजा तृतीय, ग्रुप-बी स्किपिंग में अक्षिता प्रथम, जिया अल्वी द्वितीय, आयत तृतीय, ग्रुप-सी बैक रेस में देव गर्ग प्रथम, शरद द्वितीय तथा आयान सिद्दीकी तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-डी पॉकेट रेस 50 मीटर में फैजान प्रथम, अहमद द्वितीय, अब्दुल्ला तृतीय, ग्रुप-इ 100 मीटर रेस में मोनिस प्रथम, आहद द्वितीय तथा अयान तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय डायरेक्टर यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार द्वारा विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित एवं उत्साहवधर्न किया गया।

प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्रों को विद्यालय में होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन में क्रीड़ाध्यक्ष ललित कुमार, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अमित तोमर, रीतू, लीना, ममता शर्मा आदि का विशेष
सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img