Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में सात खिलाड़ियों ने जीते पदक

  • पाली व खेकड़ा कस्ब में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत
  • 24 जनपद के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: लखनऊ में हुई चार दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद के सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का पाली गांव व खेकड़ा कस्बे में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

लखनऊ के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 24 से 27 दिसंबर तक नौवीं राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें 24 जनपद के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ियोें ने अपना परचम लहराया।

इनमें पाली गांव निवासी 10 वर्षीय शिवम ने गोल्ड मेडल, कार्तिक सिल्वर मेडल, तुष्टि चौहान, भौमिक चौहान व आयुष चौहान ने ब्रांज मेडल व खेकड़ा निवासी सरस्वती ने सिल्वर मेडल, यश ने सिल्वर मेडल प्राप्त करके जनपद के नाम ऊंचा किया। कोच अंकित तोमर ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य कामना की घर लौटने पर फूल माला पहनाकर व ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया।

कोच अंकित तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों ने पहले भी कई पदक जीते है। स्वागत करने वालों में सावित्री देवी, अभिषेक चौहान, पूनम चौहान, रचना, ज्योति, प्रीति, तान्या, डाक्टर तरुण चौहान, संजीव शर्मा, कृष्णपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img