- इंग्लैंड और फ्रांस में खूब पसंद किए जा रहे वेस्ट यूपी के उत्पाद
- विदेशों से मुरादाबाद के एक्सपोर्टस के लिए आॅर्डर सूची तक तैयार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व के कई नेताओं को भेजे गए स्पेशल गिफ्ट खासे पसंद किए जा रहे हैं। पीएम की यह योजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योगों के लिए संजीवनी भी साबित हो सकती है। गौरतलब है प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों विश्व के कई नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हे कई उपहार भेजे थे।

बताया जाता है कि यह उपहार विदेशों में इतने पसंद किए जा रहे हैं कि वहां इनकी कारीगरी की खूब चर्चा हो रही है। यहां के उत्पादों की खूबसूरती पर फिदा कुछ विदेशी कम्पनियों ने तो मुरादाबाद के उत्पादों के लिए आॅर्डर लिस्ट तक तैयार कर ली है।

मुरादाबाद को यह आॅर्डर फिलहाल जर्मनी से मिल रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कई राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों को उपहार स्वरूप उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बनने वाले बेहद खूबसूरत गिफ्ट्स भेजे थे।
इन देशों को भेजे गए गिफ्ट्स
- इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुलन्दशहर जिले में बनी प्लेटिनम का टी सेट भेजा
- जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को निजामाबाद (उत्तर प्रदेश) का बना ब्लैक पॉटरी सेट भेजा
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लखनऊ में बने जरदारी के नक्काशीनुमा डिब्बों का सेट भेजा
- अर्जेटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ की नंदी थीम वाली डोकरा कला आकृति भेजी
- सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल को सीतापुर में बनी कपास की दरियां व कुछ मंजू की टोकरियां भिजवार्इं
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को छत्तीसगढ़ की रामायण थीम वाली डोकरा कला आकृति भिजवाई
- जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को मुरादाबाद में बना मेटल का नक्काशीनुमा मटका भेजा
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी वाला ब्रॉच व कफलिंग सेट भिजवाया

