जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी सीएम योगी और अन्य नेताओं ने की। बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचे। दरअसल, पीएम मोदी पीएम आवास के लाभार्थियों से मुलाकात कर गंजारी प्रस्थान करेंगे।

https://x.com/ANI/status/1705502366718709975?s=20
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया
वहीं, गंजारी स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आज वाराणसी समेत यूपी के सभी खेल प्रेमियों की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा आज, पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास
इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के सभी पदाधिकारी और सचिन तेंदुलकर, कपिलदेव के साथ ही सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे हैं। इसी बीच पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। जहां पीएम खुली जीप से काशी के लोगों के बीच पहुंचे।

