जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली:अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना की राजधानी अक्करा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने एक भव्य समारोह में प्रदान किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को इस सम्मान से नवाजा गया है।
#WATCH | Accra, Ghana | On being conferred with ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’, PM Modi says, "It is a matter of immense pride and honour for me to be conferred with Ghana's highest order… I express my deep gratitude to President Mahama, the Government of Ghana… pic.twitter.com/cU8HNPk3GV
— ANI (@ANI) July 2, 2025
पीएम मोदी ने जताया घाना के प्रति आभार
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं यह सम्मान 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं और इसे भारत-घाना की ऐतिहासिक मित्रता, हमारी साझा विरासत, सांस्कृतिक विविधता और युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित करता हूं।” साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और वहां की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।
#WATCH | Accra, Ghana | Prime Minister Narendra Modi conferred with ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’.
— ANI (@ANI) July 2, 2025
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/X4Di4g2maW
वैश्विक नेतृत्व और उत्कृष्ट राजनीतिज्ञता के लिए मिला सम्मान
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार “उत्कृष्ट राजनीतिज्ञता और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व” के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान भारत और घाना के बीच गहरे और मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है।
I thank the people and Government of Ghana for conferring ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’ upon me. This honour is dedicated to the bright future of our youth, their aspirations, our rich cultural diversity and the historical ties between India and Ghana.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2025
This… pic.twitter.com/coqwU04RZi
भारत-घाना साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
सम्मान समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति महामा के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान भारत और घाना के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने कहा, “हमने द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक व्यापक और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। भारत घाना के विकास और राष्ट्र निर्माण में एक साझेदार ही नहीं, बल्कि एक सह-यात्री की भूमिका निभा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि अगले पांच वर्षों में भारत-घाना व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह युद्ध का नहीं, संवाद का युग है”– पीएम मोदी
अफ्रीकी धरती से वैश्विक शांति का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “पश्चिम एशिया और यूरोप में बढ़ते संघर्षों को लेकर भारत चिंतित है। यह युद्ध का युग नहीं है – समस्याओं का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है।”
ब्रिक्स सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 6-7 जुलाई को ब्राजील में होने वाले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। यह दौरा वैश्विक दक्षिण (Global South) के साथ भारत के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

