Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी के जन्मदिन पर समाज सेविका मनीषा बत्रा ने किया पौधारोपण

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शहर व आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ है। इस मौके पर समाजसेविका मनीषा बत्रा ने पौधारोपण किया और अन्य लोगों को उन्होंने पौधारोपण के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।

उन्हें अपनी बात कहने की स्वतंत्रता मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है। इससे महिला साक्षरता दर बढ़ा है। स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री ने स्वच्छ वातावरण देने का काम किया है।

आज भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ही पौधारोपण अभियान पूरे देश में काफी तेजी से चल रहा है। इससे पर्यावरण स्वच्छ हो रहा है।

समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री की अपील पर पौधारोपण करने वाले सभी प्रकृति मित्र बधाई के पात्र हैं। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को आर्थिक मदद भी पहुंचाई है। काफी परिवार के बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई है।

वही, पुरानी तहसील रामनगर कृष्णा नगर अशोकनगर, साउथ सिविल लाइंस ,सिविल लाइंस आदि सभी क्षेत्रों में पौधारोपण हुआ है। वही देहात क्षेत्र में भगवानपुर झबरेड़ा, इकबालपुर मंगलौर, नारसन, पिरान कलियर लक्सर, खानपुर, बहादराबाद आदि सभी क्षेत्रों में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img