Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

घरेलू विवाद में जहर खाया, पत्नी की मौत, पति गंभीर

  • एक साल पहले हुई थी शादी, साकेत चौराहे पर खाया जहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौराहे पर दंपती ने आपसी विवाद में जहर खा लिया, दोनो को मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां पत्नी की मौत हो गई, पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंगा नगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव में रहने वाले भोलू ने गांव की ही निशा से एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों के बाद पति और पत्नी में विवाद हो गया था और मामला गंगा नगर थाने तक पहुंचा था। विवाद बढ़ने पर निशा अपने मायके आ गई थी।

निशा के भाई नितिन ने बताया कि शुक्रवार को पति और पत्नी के बीच कचहरी में समझौता हुआ था जिसने भोलू ने अपनी पत्नी को साथ रखने की सहमति दी थी। इसके बाद दोनों लौट कर जा रहे थे तभी साकेत और गंगा नगर के बीच निशा ने जहर खा लिया वही भोलू भी जहर खाने से बीमार हो गया।

07 11

निशा की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले प्यारे लाल शर्मा अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया जहां पर निशा की मौत हो गई। मेडिकल में निशा के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि निशा को जहर दिया गया है

जिससे उसकी मौत हो गई जबकि भोलू जहर खाने का नाटक कर रहा है। बताया कि भोलू बेरोजगार है और शादी के बाद से लेन देन को लेकर बवाल करता रहता है। वही मेडिकल में भोलू की तरफ से कोई नहीं आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img