जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी मैदान सज गया है। बागपत में कलक्ट्रेट में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिला पंचायत सदस्यों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।
जनपद में जिला पंचायत के 20 वार्डों के सदस्य अपने वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जुटनी शुरू हो गयी भीड़
रालोद ने चुनाव को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की रणनीति तैयार की है। रालोद ने हल्ला बोल नाम देकर कलक्ट्रेट पर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। रालोद व सपा समर्थकों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गयी है। ट्रैक्टरो से समर्थक आने शुरू हो गए है।
ममता व बबली में है मुकाबला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर बागपत में भाजपा व रालोद एवं सपा में घमासान मचा हुआ है। रालोद व सपा की सयुंक्त प्रत्याशी ममता किशोर व भाजपा की बबली देवी में मुकाबला है।

