Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में पुलिस ने 5 नशे के सौदागर दबोचे

  • बदमाशों से पुलिस ने लाखों रुपये का गांजा और दो गाड़िया बरामद की

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने सफेदा मार्ग से मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में चरस गांजा और दो कार बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया की उक्त बदमाश अवैध नशे का कारोबार करते है। जो आस पास के जनपदों में चरस गांजा सप्लाई करते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस नशे के कारोबार की चेन कहा तक जुड़ी है। पुलिस इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है।

सीओ रवि शंकर मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया गुरुवार की सुबह कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच शातिर बदमाश सफ़ेदा मार्ग पर स्थित जंगलो में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए सफ़ेदा मार्ग पर पहुचकर जंगल को चारों तरफ से घेराबंदी कर दी।

इस दौरान कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी ने सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया। चैकिंग के दौरान दो कारों में कुछ युवक संगदिग्द बैठे हुए दिखाई दिये। तो कस्बा इंचार्ज ने कारों को रुकने का इशारा किया, मगर कार सवार युवकों ने पुलिस को देखकर गाड़ी दौड़ा ली। और सफ़ेदा रोड पर पहुचंते ही चार पांच युवक कार को रोड पर खड़ी कर जंगल में घुस गये।

वही संगदिग्द युवकों का पीछा कर कोतवाली पुलिस ने भी जंगल में घुसकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। और पांच बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गयी। जहा पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अजीम पुत्र अली शेर निवासी हरलालपुरा थाना सरधना, इर्शान पुत्र इरफान निवासी झोड़ वाला रास्ता थाना कंकरखेड़ा, आजाद पुत्र इस्तेखार निवासी मुरलीपुर गुलाब थाना कंकरखेड़ा,नूर मोहम्मद पुत्र हाजी अब्बास निवासी झोड़ वाली गली कंकरखेड़ा, शादाब पुत्र रफत अली निवासी मोलिका थाना कंकरखेड़ा बताया है। पुलिस ने बदमाशों से दो लग्जरी कार और 40 किलों गांजा बरामद किया है। जिसकी मार्किट में कीमत दस लाख रुपये बताई गयी है।

सीओ रवि शंकर ने बताया की पांचों बदमाश अवैध नशे के सौदागर जो देहरादून से गांजा लाकर मेरठ समेत आस पास के जनपदों में बेचते है। पुलिस से पूछताछ के बाद इनके नेटवर्क पर कार्य कर रही है। इतना सारा मादक प्रदार्थ कार रखकर बदमाश कहा ले जा रहे थे। वही पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img