Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ में चार शातिर बदमाश दबोचे

  • बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चाकू और मोबाइल व चोरी करने के उपकरण बरामद

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: विगत रात्रि कोतवाली पुलिस ने हाइवे स्थित खतौली कट से मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाशों को दबोचा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चाकू और एक मोबाइल व चोरी करने के उपकरण बरामद किये है। पुलिस के अनुसार चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विगत रात्रि खतौली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चार शातिर बदमाश नेशनल हाइवे पर खतौली कट के समीप बंद पड़े गोदाम में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खतौली कट के समीप पहुचकर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस को एक बंद गोदाम पर से चार संगदिग्द युवक आते हुए दिखाई दिये जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर गोदाम की दीवार कूदकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने गोदाम की घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाशों को दबोच लिया। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गयी।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मुर्सलीन पुत्र सलाउद्दीन निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, सलमान कुरैशी पुत्र सलमुदिन निवासी नूर नगर पुलिया लिसाड़ी गेट, उम्रदराज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी गांव फफूंदा कीकर थाना खरखोदा, शाहआलम पुत्र सरफराज आलम निवासी ढवाई नगर थाना नोचन्दी जनपद मेरठ बताये है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध चाकू एक मोबाइल, छह मोबाइल जार्जर, दो सरिये, एक हथौड़ा, एक चाबी का गुच्छा व पेचकस बरामद किये है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। जिनकी पुलिस काफी समय से तलाश में लगी हुई थी। वही पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img