Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार

  • हत्या के एक आरोपी को गांव जमालुदीनपुर के मोड़ से किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
  • हत्या के दोनों ही आरोपी है सगे भाई

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: चांदपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी ओमप्रकाश निवासी जमालुदीनपुर को गांव जमालुदीनपुर के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त महीपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का प्रयास जारी है।

चांदपुर पुलिस ने बताया कि वादी रोहताश पुत्र नत्थवा निवासी ग्राम जमालुदीनपुर ने 16 नबंवर को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दोनो भाई ओमप्रकाश व महीपाल ने उसके बेटे सोनू कश्यप पुत्र रोहताश उम्र 32 वर्ष की हत्या कर शव गांव के जंगल में बहती(नाला) में डाल दिया था।

इसी क्रम में पुलिस ने टीम गठित कर बुधवार को अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र छत्रपाल निवासी गांव जमालुदीनपुर को गांव के ही मोड़ से गिरफतार कर लिया गया। घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त महीपाल पुत्र छत्रपाल की गिरफ्तारी के लिए टीम का प्रयास जारी है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरे और मेरे भाई महीपाल की गांव के ही सोनू से पुरानी रंजिश थी। सोनू बहते नाले में मछली पकड़ने जाता है। हम दोनो भाईयों ने मौका देखकर 16 नबंवर को शाम रतन जाटव के खेत में छुरे से गोदकर उसकी हत्या कर शव को बहती में डाल दिया।

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्रभारी निरिक्षक अजय कुमार, एसआई रामभूल सिंह, उदयवीर सिंह, कांस्टेबल सचिन तोमर, केशव सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img