जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: पुलिस ने गैंग स्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी समेत जुआ अधिनियम व पॉक्सो एक्ट में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया।
इस संबंध में बड़ौत पुलिस ने बताया कि नगर से गैंग स्टर के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी यश चौधरी पुत्र सुरेन्द्र निवासी पट्टी चौधरान को गिरफ्तार किया गया। वहीं जुआ अधिनियम में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ताश के पत्ते, सट्टा पर्चा एवं 3400 रुपये बरामद किए गए।
थाना बिनौली पुलिस ने बिनौली से ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए कुलदीप पुत्र सतवीर, शिवचरण पुत्र होशियार, विनोद पुत्र सुखबीर, पंकज पुत्र राजपाल निवासीगण बिनौली को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ताश के पत्ते व 1760 रुपये नकद बरामद किए गए।
बिनौली पुलिस ने इनके अलावा ग्राम दरकावदा से ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए इदरीश पुत्र एजाज अली, युसुफ पुत्र महबूब अली निवासीगण दरकावदा को गिरफ्तार किया। उनके पास से मौके पर ताश के पत्ते व 760 रुपये नकद बरामद किए।
रमाला पुलिस ने असारा से सट्टे की खाई-बाडी करते हुए मांगा पुत्र जमीर हसन निवासी असारा को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से सट्टा पर्चा व 880 रुपये की नकदी बरामद की। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। थाना छपरौली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित जसप्रीत पुत्र सुक्का निवासी शबगा को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

