Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

देहरादून: छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर डी फार्मेसी की छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मृतक छात्रा के स्वजन लगातार कालेज प्रबंधन पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं। देर रात पुलिस ने कॉलेज स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

देर रात पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात चल रही थी, लेकिन सीएमओ ने रात को पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जब इसकी सूचना कॉलेज के ही सीनियर छात्रों को मिली तो एक दो-दिन पहले कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने आरोपित आदित्य की पिटाई कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की मानें तो आरोपित दिन में कालेज के अंदर भी गया था।

इसके बाद वह वंशिका का बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही वंशिका कॉलेज से बाहर आई तो उसने उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका तो उसने उसे गोली मार दी। सरेराह जिस तरह कॉलेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कालेज के अंदर हास्टल में इस समय 10 से 12 छात्राएं रहती हैं।

वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे कॉल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की। कह रही थी कि नाश्ता करके कॉलेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो कि परेशानी वाली हो।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img