Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

अवैध असलाह के साथ पुलिस ने दबोचे हथियार तस्कर

  • कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए दो आरोपी पूछताछ से जुटाई जा रही हथियारों की जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली पुलिस ने अवैध असलाह के साथ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पैदल गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से भारी संख्या में अवैध असलहा बरामद हुआ। जिनके बारे में पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इनमें बरामद हुई पिस्टल चोरी की लग रही है। इनमें से एक आरोपी गन हाउस में काम करता था, जबकि एक तमंचा सप्लाई करता था।

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने अवैध हथियार तस्करों का भंडाफोड़ किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को जिमखाना मैदान के पास से दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम सादान उर्फ पकौड़ी निवासी माधवपुरम सेक्टर-तीन ब्रह्मपुरी और अमन उर्फ बल्लू निवासी पोदीवाड़ा सराय कोतवाली बताया है।

अमन के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्टल, 30 बोर के छह जिंदा कारतूस और सादान के पास से .22 बोर की एक रिवॉल्वर, 32 बोर की एक पिस्टल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और .22 के 19 कारतूस बरामद हुए है। एसपी सिटी ने बताया कि अमन मुजफ्फरनगर के एक गन हाउस में काम करता था। हालांकि काफी समय से यह गन हाउस बंद है। बताया जा रहा है कि जब यह गन हाउस बंद हुआ था, तब वहां के कारतूस अमन ने अपने पास रखे थे। जबकि वहीं से पिस्टल भी चोरी हुई थी, आशंका है कि यह पिस्टल वही है।

सादान पहले भी तमंचा सप्लाई करता था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमें दर्ज है। चेकिंग के दौरान इनकी तलाशी ली गई थी। एसपी सिटी ने कहा कि इन दोनों से पूछताछ की जा रही है कि यह इन हथियारों को कहां सप्लाई करने जा रहे थे या फिर किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों की मोबाइल फोन की डिटेल्स भी निकलवाई जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि पूछताछ में अन्य कई अहम जानकारी मिल सकती है, जिसकी वजह से किसी बड़े गैंग का भी खुलासा हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img