- अवैध हथियार,गाड़ी व नगदी बरामद
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने 2 शातिर पशु चोर गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप गाड़ी व चोरी के पशुओं को बेचकर प्राप्त की गई 90 हजार की नकदी बरामद की है। दोनों चोरों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। चोरों के फरार दो साथियों को पुलिस तलाश रही है। एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।

