जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरी ओर एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने बदमाश से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया है।
उमरपुर चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत तोमर पुलिस बल के साथ चौकी के बाहर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को देख कर एक बाइक सवार गांव उमरपुर की ओर बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अशफाक उर्फ पाके पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव पांचली थाना सरूरपुर जिला मेरठ घायल हो गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। बदमाश की गोली लगने से कांस्टेबल विनय कुमार भी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि बदमाश अशफाक पर 10 हजार का इनाम है। मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली जनपदों में अशफाक पर लूट चोरी आदि के लगभग दो दर्जन दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही विनय को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बदमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

