Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मुहर्रम को लेकर दिनभर मुस्तैद रहा पुलिस फोर्स

  • डीएम-एसपी ने कैराना, कांधला और गंगेरू का लिया जायजा
  • मुहर्रम जुलूस पर रोक, पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मोहर्रम के मद्देनजर कस्बा कैराना, कांधला और गांव गंगेरू का भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दोनों आला अफसरों ने अधीनस्थ पुलिस-प्रशासनिक को सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल रखने के दिशा-निर्देश दिए।

रविवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ जनपद में मोहर्रम के दृष्टिगत कस्बा कैराना, कांधला एवं गांव गंगेरू का भ्रमण किया।

इस दौरान डीएम-एसपी ने सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैराना में भ्रमण के दौरान डीएम-एसपी ने मोहर्रम को लेकर कस्बे की किलागेट चौकी पर पहुंचकर एसडीएम तथा सीओ से जानकारी की। जिस पर सीओ कैराना ने अवगत कराया कि मोहर्रम के सभी जुलूस निरस्त हैं तथा कोई भी सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो रहा है।

19 5

इस संबंध में धर्मगुरुओं से वार्ता कर ली गई है। नगर के प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। अनलॉक की गाइडलाईन का पालन कराया जा रहा है। ड्रोन से भी निगरानी कराई जा रही है। इसके बाद डीएम-एसपी ने फोर्स के साथ कैराना नगर में भृमण करते हुए कहा कि लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घर से बाहर न निकले, जो लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जाए।

इसके उपरांत डीएम-एसपी पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ कस्बा कांधला पहुंचें। मयूर तिराहे पर तैनात थानाध्यक्ष कर्मबीर सिंह ने एसपी को मोहर्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कस्बा कांधला और गंगेरू में सभी कार्यक्रम निरस्त हैं। लोग अपने घरों में ही रहकर मोहर्रम की औपचारिकताए पूरी कर रहे हैं।

इसके उपरांत डीएम-एसपी कस्बा गंगेरू स्थित इमामबाड़ा पहुंचें। उन्हें इमामबाडे खाली मिला। इमामबाड़े में मौजूद मुतवल्ली ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम सामूहिक रूप से नहीं किया गया।

पुलिस प्रसाशन की मशा के अनुरूप ही लोग मोहर्रम के आयोजन घरों में ही कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिग और मास्क पहनने पर ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि जो लोग लॉकडाउन का उल्लघंन करते पाए जाएं, उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए।

इमाम हुसैन की शहादत घरों पर रहकर की याद

देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट सहित शासन ने किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर पूर्ण रूप से रोक लगा रखी है। पुलिस प्रशासन रविवार को होने वाले मोहर्रम के जुलूस को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने एसपी विनीत जाययवाल व भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव गंगेरू का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने शिया सोगवारों से मुलाकात कर शासन की गाइड लाईन का पालन करने की अपील करते हुए अपने-अपने घरों में हजरत इमाम हुसैन को याद करने की भी अपील की। शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को अपने-अपने घरों में रहकर याद किया। वहीं गांव के दोनों इमामबाड़ों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.