Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: ईख के खेत में कपड़े से गला घुटा एक अज्ञात युवक की लाश मिली। खेत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे व पुलिस को अवगत कराया सूचना पर कोतवाल ने मृतक की शिनाख्त कराई मगर शिनाख्त नहीं हुई पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने जाकर मौका मुआयना किया और स्वाट टीम व डाग स्क्वायड ने भी मौके पर जाकर जांच की।

ग्राम तरकोला के समीप ईख के खेत में लगभग 25 साल के युवक की लाश मिली है।गांव के नजदीक ईख के खेत के पास एक युवक पशु चरा रहा था। उसने खेत में अज्ञात लाश को पड़े देखा। जिसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

58 11 e1602861155982

सूचना पर पहुंचे कोतवाल सत्यप्रकाश ने मौके पर जाकर देखा तो लाश के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी व कपड़े की किनारी से उसका गला घोटा हुए प्रतीत हो रहा था।घटना की सूचना पाकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एस पी देहात संजय कुमार, सीओ धामपुर अजय अग्रवाल, स्वाट टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से लाश की शिनाख्त कराई मगर कोई सफलता नही मिली। जिसके बाद एसपी ने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शव को पीएम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img