जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसदौरान जहां वाहनों की चेकिंग की गयी,वहीं बैंकों व आसपास के क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग अभिया चलाया गया इस दौरानयातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की गयी।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना व चैकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना व चैकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।
जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग के लिए स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

