Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

भैयादूज पर न लगे जाम, पुलिस ने किया खास इंतजाम

  • महानगर के कुछ स्थानों पर रविवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाई बहन प्रेम का प्रतीक भैयादूज पर्व पर शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए पुलिस ने कुछ खास इंतजाम किए हैं। इसके लिए महानगर के कुछ स्थानों पर रविवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज साकेत चौराहे व कमिश्नरी कार्यालय की तरफ से माल रोड की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन सिविल लाइंस होकर जीरो माइल्स के रास्ते टैंक चौराहा और फिर रुड़की रोड जाएंगे।

रोडवेज बसों के लिए भी प्लान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि साकेत से माल रोड के रास्ते जो वाहन कंकरखेड़ा, रुड़की रोड व बाइपास जाते हैं, उनको कमिश्नरी आवास चौराहे से लालकुर्ती बाउंड्री रोड डायवर्ट कर दिया जाएगा। कमिश्नरी कार्यालय से भी वाहन माल रोड न जाकर बाउंड्री रोड से जीरो माइल्स और फिर टैंक चौराहा पहुंचेंगे। टैंक चौराहे की तरफ से साकेत चौराहे तक वाहन जा सकेंगे।

दिल्ली रोड पर जाम न लग सके, इसके लिए रोडवेज बस के लिए भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है। दिल्ली की ओर से रोडवेज बसें सीधे भैंसाली डिपो नहीं आएंगी। यह बसें बाइपास से रोहटा रोड होकर रेलवे रोड के रास्ते भैंसाली डिपो पहुंचेंगी। भैंसाली डिपो से जिन बसों को दिल्ली अथवा गाजियाबाद जाना है, वह जली कोठी से रोहटा फाटक के रास्ते बाइपास और फिर दिल्ली-गाजियाबाद के लिए रवाना होंगी।

रात दो बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

विनय शाही ने बताया कि त्योहारी सीजन के लिए जो डायवर्जन प्लान लागू है। वह आज रात दो बजे तक प्रभावी रहेगा। इसमें दिन के समय किसी तरह की कोई रियायत नहीं की गई है। भारी व कमर्शियल वाहन पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान के अनुरूप गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। शहर के भीतर भीड़भाड़ कम करने के लिए कुछ व्यवस्था बनाई गई है। कोशिश यही है कि आमजनता को कम से कम जाम का सामना करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img