Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • जनसुनवाई के दौरान भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष
  • मवाना की महिला की शिकायत पर दारोगा को जमकर हड़काया सुषमा सिंह ने
  • ग्राम पंचायत कैली, विकास खंड खरखौदा में हुआ जागरूकता चौपाल का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हकीकत थी। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह चीख रही थी..वो भी सीओ और महिला थाने एसआई पर खूब भड़की। बोली…पकड़कर लाओ.. आरोपियों को। उसके सामने पेश करो आरोपियों को। पुलिस की भूमिका पर भी उपाध्यक्ष ने सवाल खड़े कर दिये। इस तरह से पन्द्रह मिनत तक माहौल बेहद गरम हो गया।

उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सुषमा सिंह ने बुधवार को बचत भवन सभागार में आयोजित जन सुनवाई में मवाना की एक महिला की शिकायत पर मवाना थाने के दारोगा को जमकर हड़काते हुए न केवल जलील किया बल्कि खुलकर नाराजगी जाहिर की। उपाध्यक्ष ने सीओ कैंट से सख्त लहजे में कहा कि महिला को परेशान करने वाले पति को गिरफ्तार करके लाया जाए। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक की व महिला जनसुनवाई कर महिलाओ की समस्याओ को हल करने को कहा।

उपाध्यक्ष के समक्ष 36 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को पीड़िता की हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित किया। बचत भवन सभागार में जनसुनवाई के दौरान मवाना की एक महिला ने रोते हुए कहा कि उसका पति सैक्स रैकेट चलाता है। उसके मोबाइल पर लड़कियों के नंबर देखे हैं। इस महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है और महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करा रखा है।

15 3

उपाध्यक्ष ने बात सुनने के बाद मवाना थाने के विवेचक को जमकर हड़काया और कहा कि अगर कोई व्यक्ति लड़कियों की सप्लाई करेगा तो वो अपनी पत्नी को कैसे सुरक्षित रख पाएगा। उन्होंने कहा कि जब महिला ने मोबाइल पर चैट दिखाई फिर तीन दिन में कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने वहां मौजूद सीओ कैंट रुपाली, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह से कहा कि इस दारोगा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये।

उपाध्यक्ष का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने दारोगा से कहा कि तुमको तो ऐसे पति को जूते से पीटना चाहिये। कहा कि आरोपी पति को पकड़ कर यहां लाया जाए। उपाध्यक्ष ने सीओ कैंट से भी कहा कि जब तक कार्रवाई न हो यहां से उठकर न जाना। बाद में सीओ रुपाली ने उपाध्यक्ष को बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और उसके मोबाइल पर चैट नहीं मिली है।

उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष के तेवर को देख वहां मौजूद अधिकारियों के चेहरे पर पसीना दिखने लगा। जनसुनवाई के दौरान महिला थाने की एसओ आदेश कौर के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। इससे पहले उन्होंने कहा कि महिलाएं समस्याओ से घबराएं नहीं उनका मुकाबला निड़रता के साथ करें, आयोग हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।

उन्होने बताया कि राज्य महिला आयोग के वाट्सऐप नंबर 06306511708 पर महिलाएं अपनी शिकायत भेज कर उसका निस्तारण करा सकती है। जन सुनवाई के बाद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कैली, विकास खंड खरखौदा में जागरूकता चौपाल का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, बीएसए योगेन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनएस मान, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पंखुरी जैन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार, महिला थाना प्रभारी एसएचओ आदेश कौर सहित पुलिस व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img