- दर्जनभर मजदूरों को हिरासत में लिया, कार्यवाही दिन में भी जारी
जनवाणी ब्यूरो |
खरखोदा: अलीपुर स्थित पूर्व मंत्री हाजी याकूब की बंद पड़ी अल फईम मीटेकस प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार देर रात अवैध कटान की सूचना पर एएसपी चंद्रकांत मीणा ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा मौके पर दर्जनभर मजदूर काम करते मिले। पुलिस को देख कर अफरा तफरी मच गई और एक मजदूर ने दीवार कूदकर भागने का प्रयास किया जिससे पैर में चोट लगने से घायल हो गया।
पुलिस मौके पर मजदूरों को थाने ले आई वही प्लांट पर पुलिस बल तैनात कर दिया। गुरुवार एसडीएम सदर संदीप भागिया, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी चंद्रकांत मीणा, एमडीए, विद्युत विभाग, प्रदूषण, पशुपालन खाद्य विभाग की टीम प्लांट पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

