जनवाणी ब्यूरो |
कैराना: पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ कचहरी और कोर्ट परिसरों के चप्पे-चप्पे को खंगाला। कोर्ट के आसपास घूम रहें संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की गई हैं।
शासन के निर्देश पर कैराना स्थित जनपद न्यायालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोमवार को कैराना कचहरी और कोर्ट परिसर में पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान संदिग्ध चीजों की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान कोर्ट परिसरों के आसपास खड़े संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की। वाहन चालकों से उनकी जानकारी की। पार्किंग में खड़े वाहनों को डॉग स्क्वायड ने सूंघकर चेक किया।
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालयों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा कचहरी व न्यायालयों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। इसका उद्देश्य न्यायालय सुरक्षा को प्राथमिकता देना और न्यायालय में जो अभियुक्त हैं या उनके परिजन हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाएं जा रहें हैं।

