Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

घर में चोरी करते पकड़े चोर को पुलिस ने भेजा जेल

  • पीड़ित परिवार ने किया था पुलिस के हवाले

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: गत मंगलवार की रात को शादी समारोह से लौटे परिवार द्वारा घर में घुसे चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने बाद गिरफ्तारी दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज पाए गए है।

जानकारी के मुताबिक कई दिन पूर्व कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले कालू जाटव का पुत्र भीम सिंह अपनी पत्नी व बच्चो संग मेरठ शादी में गया था। रात्रि करीब 11 बजे उसके घर में घुसे चोर ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली।

वारदात के दौरान ही वापस लौटे भीम सिंह ने घर में घुसे चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी ने अपना नाम भूरा उर्फ साहिल निवासी राजो वाला बाग मवाना बताया था।उसके खिलाफ मवाना थाने में पांच अपराधिक मामले दर्ज है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने हिरासत में बैठे आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया।उसके कब्जे से चोरी के माल की बरामदगी भी
हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img